प्रकल्प

प्रकल्प का विवरण

प्रकल्प के आयाम

इस परिसर में सरस्वती शिक्षा मन्दिर प्राथमिक विभाग एवं सरस्वती शिक्षा मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलता है। दोनों विद्यालय में मिलाकर 1450 भैया-बहिन शिक्षण ग्रहण कर रहें हैं। यहाँ पर कुल 60 आचार्य हैं जिनके अथक प्रयास से भैया-बहिनों को तथा समाज को लाभ मिलता है। एक विद्यालय CBSE बोर्ड के द्वारा इंटरमीडिएट तक संचालित जिसमे 480 भैया तथा 230 बहने एवं 16 आचार्य व 6 आचार्या है |

श्रद्धेय माधवराव देवले जी के नाम से छात्रावास इसी परिसर में चलता है जिसमें 75 भैया रहते हैं इनके लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन, जलपान एवं व्यवस्थित आवास की व्यवस्था है। एक अच्छे विद्यार्थी एवं नागरिक बने इसी सोच के साथ यह छात्रावास चलता है।

परिसर के भीतर एवं बाहर भी कृषि फार्म है तथा परिसर के भीतर जैविक कृषि का कार्य किया जा रहा है। समय-समय पर किसानों को पारम्परिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रकल्प में धनवन्तरि क्षेत्र भी है जिसमें अनेक प्रकार की दुर्लभ जड़ी बूटियों का संग्रह है। इन औषधियों से आस-पास के लोग लाभावन्ति होते हैं।

भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त

Scroll to Top